Category:

One-Man Army: Rohit Sharma Destroys Rajasthan Royals!

रोहित शर्मा जब जब किसी मैच में खेलते हैं तो वो एक वन मैन शो बन कर रह जाता है। रिकार्ड जैसे हर रन के साथ बनते हैं और टूटते हैं। रोहित शर्मा टी20 क्रिकेट में किसी एक टीम के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. उन्होंने टी20 क्रिकेट में मुंबई इंडियंस के लिए जितने रन बनाए हैं, उतने किसी अन्य खिलाड़ी ने नहीं बनाए हैं।उन्होंने इस मामले में जेम्स विन्स का रिकॉर्ड तोड़ा है।

 

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 36 गेंदों में 9 चौके की मदद से रोहित शर्मा ने 53 रनों की पारी खेली. इस पारी के दम पर रोहित शर्मा अब टी20 क्रिकेट में किसी एक टीम के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर आ गए हैं. रोहित ने जेम्स विन्स का रिकॉर्ड तोड़ा है, जिन्होंने हैम्पशायर के लिए 5934 रन बनाए हैं. इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर सुरेश रैना हैं, जिन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 5528 रन बनाए हैं, जबकि महेंद्र सिंह धोनी ने लिस्ट में पांचवें स्थान पर हैं और उन्होंने चेन्नई के लिए 5269 रन बनाए हैं. इस लिस्ट में टॉप पर विराट कोहली हैं. कोहली ने आरसीबी के लिए 8871 रन बनाए हैं.  बता दें, रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए 231 मैचों की 227 पारियों में 29.82 की औसत से 132.04 की स्ट्राइक रेट 6024 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 2 शतक और 39 अर्द्धशतक लगाए हैं. रोहित शर्मा के बल्ले से 548 चौके और 262 छक्के लगाए हैं।

 

 

टी20 में एक टीम के लिए सबसे ज्यादा रन

● 8871 - विराट कोहली (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु)

● 6008* - रोहित शर्मा (मुंबई इंडियंस)

● 5934 - जेम्स विंस (हैम्पशायर)

● 5528 - सुरेश रैना (चेन्नई सुपर किंग्स)

● 5269 - एमएस धोनी (चेन्नई सुपर किंग्स)

 

रोहित शर्मा उन चुनिंदा क्रिकेटरों में से एक हैं जो मुंबई इंडियंस के लिए 10 साल से अधिक खेले हैं. रोहित बतौर कप्तान मुंबई इंडियंस को 5 खिताब जिता चुके हैं. मौजूदा सीजन में वे हार्दिक पंड्या की कप्तानी में खेल रहे हैं. रोहित शर्मा आईपीएल में दो टीमों के लिए खेले हैं. वे शुरुआती तीन सीजन में हैदराबाद की फ्रेंचाइजी डेक्कन चार्जर्स के साथ थे. रोहित ने डेक्कन चार्जर्स के लिए 45 मैचों में 1170 रन बनाए थे. साल 2011 में रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस में शामिल हुए और तब से इसी टीम के साथ हैं।

BC Game

Sport welcome bonus + 200% up to 25 000 INR

Claim Offer

Batery

Sport welcome bonus + 200% up to 25 000 INR

Claim Offer

Megapari

Sport welcome bonus + 200% up to 25 000 INR

Claim Offer

Megajeet

Get 750% Upto INR 25,000 On Your First 4 Deposits

Claim Offer

Big Boost

Deposit INR 1,000 Play With INR 2,000

Claim Offer

RajaBet

You can claim 200% Welcome Sports Bonus up to 100,000 INR for your first deposit.

Claim Offer