Category:

GT Break Mumbai’s Streak with a Last-Over Thriller!

गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को डीएलएस के आधार पर तीन विकेट से हरा दिया। बारिश से प्रभावित मुकाबले में गुजरात को 19 ओवर में 147 रनों का लक्ष्य मिला था, जिसे टीम ने हासिल कर लिया। इससे पहले मुंबई ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 155 रन बनाए थे। उनके लिए विल जैक्स ने सर्वाधिक 53 रनों की पारी खेली।

 

पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की शुरुआत बेहद खराब रही. पहले ही ओवर की दूसरी गेंद पर सिराज ने रिकल्टन को आउट कर दिया. रिकल्टन के बल्ले से केवल सूर्यकुमार यादव 35 रन बनाकर आउट हो गए. इसी बीच, विल जैक्स ने 29 गेंद में शानदार फिफ्टी जड़ी. लेकिन 12वें ओवर में विल जैक्स भी अपना विकेट गंवा बैठे।  जैक्स के बल्ले से 53 रन निकले, जिसमें 3 छक्के शामिल थे।आखिरकार मुंबई की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 155 रन ही बना सकी।

 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात की शुरुआत झटके के साथ हुई थी। ट्रेंट बोल्ट ने दूसरे ओवर में साई सुदर्शन को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ पांच रन बना सके। इसके बाद शुभमन गिल ने जोस बटलर के साथ दूसरे विकेट के लिए 63 गेंदों में 72 रन बनाए। अश्विनी कुमार ने बटलर को रेयान रिकेल्टन के हाथों कैच आउट कराया। वह 27 गेंदों में 30 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद शुभमन गिल को शेरफेन रदरफोर्ड का साथ मिला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 35 रन जोड़े। जसप्रीत बुमराह ने कप्तान गिल को बोल्ड किया। वह तीन चौके और एक छक्के की मदद से 43 रन बना पाए। इसके बाद बोल्ट ने रदरफोर्ड को अपना शिकार बनाया। वह 28 रन बनाकर आउट हुए। इसके अलावा शाहरुख खान ने छह, राशिद खान ने दो और गेराल्ड कोएत्जी ने 12 रन बनाए। वहीं, राहुल तेवतिया 11 और अरशद खान एक रन बनाकर नाबाद रहे। मुंबई के लिए ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह और अश्विनी कुमार को दो-दो विकेट मिले जबकि दीपक चाहर को एक सफलता मिली।

 

 

आखिरी ओवर का रोमांच

 

  • चाहर की पहली गेंद पर तेवतिया जोरदार शॉट खेला और चार रन के लिए सीधे बाउंड्री के पास पहुंचा दी। अब उन्हें पांच गेंदों में 11 रन की जरूरत थी।
  • दूसरी गेंद पर तेवतिया ने एक रन चुराया और गुजरात का लक्ष्य चार गेंदों में 10 रन हो गया।
  • तीसरी गेंद पर गेराल्ड कोएत्जी ने शानदार छक्का मारा और लक्ष्य तीन गेंदों में चार रन हो गया।
  • चौथी गेंद पर कोएत्जी ने बैकवर्ड स्क्वैर लेग की की तरफ शॉट खेला और एक रन के लिए दौड़ गए। इस बीच अंपायर ने इस गेंद को नो बॉल करार दिया। स्कोर तीन गेंदों में तीन रन हो गया।
  • नो बॉल होने के कारण चाहर को चौथी गेंद दोबारा फेंकनी पड़ी और स्ट्राइकर्स एंड पर राहुल तेवतिया आ गए। उन्होंने फुलटॉस गेंद पर एक रन चुराया और स्कोर बराबर हो गया। अब गुजरात को जीत के लिए दो गेंदों में एक रन चाहिए था।
  • पांचवीं गेंद पर कोएत्जी नमन धीर को कैच दे बैठे और मुकाबले का रोमांच आसमान चढ़ गया। अब जीत के लिए टीम को एक गेंद में एक रन की जरूरत थी और क्रीज पर अरशद खान आए।
  • आखिरी गेंद पर अरशद खान ने मिड ऑफ की तरफ शॉट खेला और एक रन के लिए भाग गए। हार्दिक पांड्या ने गेंद को लपका और बॉलर्स एंड पर मौजूद चाहर को रनआउट करने के लिए गेंद को थ्रो किया, लेकिन गेंदबाज उसे पकड़ नहीं पाए और अरशद व तेवतिया ने रन चुराने में कामयाबी हासिल की। इस तरह गुजरात ने यह मुकाबला डीएलएस मैथड के आधार पर तीन विकेट से जीत लिया।

 

सत्र की आठवीं जीत के साथ गुजरात अंक तालिका में 16 अंक और 0.793 के नेट रन रेट के साथ पहले स्थान पर पहुंच गई है। उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को पीछे छोड़ दिया। वहीं, मुंबई 12 में सात मैचों में जीत और पांच हार के बाद चौथे पायदान पर पहुंच गई। इसी के साथ मुंबई का विजयी रथ रुक गया।

 

Megajeet

Get 750% Upto INR 25,000 On Your First 4 Deposits

Claim Offer

Megapari

Sport welcome bonus + 200% up to 25 000 INR

Claim Offer

BC Game

Sport welcome bonus + 200% up to 25 000 INR

Claim Offer

RajaBet

You can claim 200% Welcome Sports Bonus up to 100,000 INR for your first deposit.

Claim Offer

Big Boost

Deposit INR 1,000 Play With INR 2,000

Claim Offer

Batery

Sport welcome bonus + 200% up to 25 000 INR

Claim Offer