विराट कोहली ने रचा इतिहास, टी20 में 13000 रन बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज
भारतीय क्रिकेट में विराट कोहली का रुतबा उनके बनाए हर एक रन के साथ बढ़ता जा रहा है, ऐसा मानो की जब जब विराट कोहली बल्ला लेकर मैदान पर उतरते हैं, तो कोई ना कीई रिकार्ड ध्वस्त होता है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में विराट ने 99 वां टी -20 अर्धशतक जमाकर एक इतिहास तो रचा लेकिन साथ ही टी20 क्रिकेट में 13000 रन पूरे करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। वह दुनिया के पांचवें ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने खेल के छोटे प्रारूप में इतने रन बनाए हैं। इस मैच से पहले कोहली के टी20 में 12983 रन थे, लेकिन उन्होंने जैसे ही मुंबई के खिलाफ 17 रन पूरे किए वह 13000 रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में शामिल हो गए। कोहली से पहले टी20 में 13000 रन क्रिस गेल, एलेक्स हेल्स, शोएब मलिक और कीरोन पोलार्ड ने ही पूरे किए हैं।
टी20 क्रिकेट में 13000 रन बनाने वाले बल्लेबाज
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
कोहली सबसे तेजी से इस उपलब्धि पर पहुंचने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं। कोहली ने 386वीं टी20 पारी में 13000 रन पूरे किए। उनसे आगे वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल हैं जो 381 पारियों में इस उपलब्धि तक पहुंचे थे। कोहली ने इस मामले में इंग्लैंड के बल्लेबाज एलेक्स हेल्स को पीछे छोड़ा। कोहली ने हेल्स से करीब 90 कम पारियों में 13000 रन पूरे किए। विराट कोहली ने इस मैच में जिस तरह की आतिशी पारी खेली उससे अपने आलोचको को भी जवाब दिया जो उनके धीमे स्ट्राइक रेट के बारे में चर्चा कर रहे थे।
आईपीएल में 8000 रन का आंकड़ा पार कर चुके हैं कोहली
36 साल के विराट कोहली का इस प्रारूप में औसत 42 के करीब है और उन्होंने 134 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं।उनके नाम नौ टी20 शतक और 99 अर्धशतक हैं। मुंबई के खिलाफ मुकाबले से पहले, विराट ने इंडियन प्रीमियर लीग में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया था, उन्होंने प्रतियोगिता में 256 मैचों में 38.81 की औसत और 132.01 की स्ट्राइक रेट से 8111 रन बनाए है। मुंबई के खिलाफ यह आंकड़ा और आगे बढ़ाया है।
आईपीएल 2024 के दौरान कोहली ने 12000 टी20 रन का आंकड़ा पार किया था और वह सबसे कम पारियों में ऐसा करने वाले दूसरे बल्लेबाज थे। इस मामले में भी गेल कोहली से आगे हैं जिन्होंने 360 पारियों में टी20 में 12000 रन पूरे किए थे। भारतीय बल्लेबाजों की बात करें तो कोहली के बाद रोहित शर्मा हैं जिन्होंने टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। रोहित के नाम 438 टी20 पारियों में 11851 रन हैं। कोहली ने तीन अप्रैल 2007 को दिल्ली के लिए खेलते हुए हिमाचल प्रदेश के खिलाफ टी20 में डेब्यू किया था।